योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, 28 जिलों में 128 FIR, लाखों की दवाएं जब्त

प्रदेशभर में अवैध नशे के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई लाखों की नॉरकोटिक दवाएं जब्त, कई मेडिकल स्टोर्स पर रोक 28 जिलों में छापेमारी, 128 FIR दर्ज, कई आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त होती जा रही है। युवाओं को नशे की जद से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एएनटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने व्यापक अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक कैटेगरी की दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अब तक प्रदेश भर में लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त हो चुकी हैं और 128 FIR दर्ज की गई हैं। कई जिलों में छापेमारी करते हुए आधा दर्जन से अधिक नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

कई लोग हिरासत में, लाखों की दवाएं जब्त

मुख्यमंत्री योगी की सख्त हिदायतों के बाद FSDA ने बीते दिनों बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस अभियान में: वाराणसी – 38 FIR, जौनपुर – 16 FIR, कानपुर नगर – 8 FIR, गाजीपुर – 6 FIR, लखीमपुर खीरी – 4 FIR, लखनऊ – 4 FIR। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी है, जिसके तहत लाखों की अवैध दवाएं सीज की गई हैं।

 

कई मेडिकल स्टोर्स की बिक्री पर रोक

FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि छापेमारी में संदिग्ध पाए गए दो दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर कोडीनयुक्त सिरप और नॉरकोटिक दवाओं की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है। पूरे प्रदेश में ऐसे मेडिकल स्टोरों की पहचान कर सख्त निगरानी जारी है, जहां इन दवाओं का गलत तरीके से उपयोग या अवैध सप्लाई की आशंका है।

 

शिकायत दर्ज करने के लिए जारी नंबर

यदि किसी को अवैध नशे या नकली दवाओं के भंडारण, बिक्री या आवाजाही की जानकारी मिलती है तो वह सीधे विभाग द्वारा जारी व्हाट्सऐप नंबर पर सूचना दे सकता है: 📞 8756128434

 

28 जिलों में कुल 128 FIR दर्ज

अभियान के दौरान अब तक 28 जिलों में कुल 128 FIR दर्ज की गई हैं। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और कानपुर जैसे जिलों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है, जबकि बाकी FIR बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, रायबरेली समेत अन्य जिलों में दर्ज हुई हैं।

Related Articles

Back to top button