यूपी सरकार की CM युवा योजना: बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगा 10 लाख तक का लोन

बिना ब्याज, बिना गारंटी लोन सीएम युवा योजना के तहत युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। नौकरी नहीं, अब खुद का बिजनेस यूपी सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग और आसान शर्तों पर लोन दे रही है। 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ इस साल सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

Up news:  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘सीएम युवा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जो युवा नौकरी करने के बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन दे रही है। खास बात यह है कि यह लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त है और इसके लिए किसी तरह की गारंटी भी नहीं देनी होगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल करीब 1.50 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

 

क्या है सीएम युवा योजना?

सीएम युवा योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत योग्य युवाओं को अपना व्यापार शुरू करने के लिए बिना ब्याज का लोन, ट्रेनिंग और आसान किस्तों में लोन चुकाने की सुविधा दी जाती है। सरकार हर साल कम से कम 1 लाख युवाओं को इस योजना के जरिए बिजनेस शुरू करने में मदद कर रही है।

 

सीएम युवा योजना की पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी: आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए, उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षित होना चाहिए। पहले किसी केंद्र या राज्य सरकार की योजना में ब्याज या पूंजी सब्सिडी का लाभ न लिया हो।

 

सीएम युवा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी: पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी), पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि मांगे जाएं)।

 

सीएम युवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है: 1. सबसे पहले UP युवा साथी पोर्टल पर जाएं, 2. होम पेज पर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें। 3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त करें, 4. OTP वेरिफाई करें, 5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे, 6. फॉर्म वेरिफाई करके Submit करें।

Related Articles

Back to top button