यूपी में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 25 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट नाम चिह्नित
यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, लाखों नामों की हुई छंटनी 25 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर चिन्हित, नाम चेक करना जरूरी ECI की वेबसाइट से मिनटों में ऐसे देखें अपना नाम

चुनाव आयोग ने मंगलवार, 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में 25 लाख से अधिक ऐसे मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, जो एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज थे। बड़े स्तर पर हुई इस छंटनी के बाद अब मतदाताओं को अपना नाम जरूर चेक करने की सलाह दी गई है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के जरिए यह पता चला है कि प्रदेश में कुल 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इस दौरान 2 करोड़ 89 लाख नामों को काटा गया, जबकि 3 करोड़ 69 लाख नाम अलग-अलग कारणों से हटाए गए हैं। चूंकि इस बार मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन हुआ है, ऐसे में यह बेहद जरूरी हो गया है कि हर वोटर यह जांच ले कि उसका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है या नहीं।
ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?
पहला तरीका: ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए, स्टेप 1: सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 👉 https://voters.eci.gov.in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करने के बाद ‘Search your Name in voter list’ विकल्प पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब नई विंडो में अपना वोटर आईडी नंबर (EPIC Number), राज्य का नाम चुनें और कैप्चा कोड भरें। स्टेप 4: सर्च के तीन विकल्प मिलेंगे, EPIC नंबर से खोजें, डिटेल्स से खोजें (नाम, उम्र, जिला, विधानसभा क्षेत्र आदि), मोबाइल नंबर से खोजें (यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है)। स्टेप 5: जानकारी भरने के बाद ‘Search’ पर क्लिक करें। अगर आपका नाम ड्राफ्ट सूची में होगा, तो पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी।
दूसरा तरीका: विवरण के जरिए खोज
यदि आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो ‘विवरण द्वारा खोजें’ टैब पर जाकर नाम, उम्र, जिला और अन्य जानकारी भरकर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
तीसरा तरीका: मोबाइल नंबर से
जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है, वे मोबाइल नंबर के जरिए भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।



