मुंबई सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन हादसा, प्रदर्शन के दौरान ट्रेन की चपेट में आए दो लोगों की मौत

मुंबई सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन पर रेलवे विरोध प्रदर्शन के दौरान पटरी पर चल रहे चार यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो की मौत और दो घायल हैं।

महाराष्ट्र: मुंबई के Sandhurst रोड स्टेशन के बीच पटरियों पर धरना दे रहे लोगों में से दो की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बता दें कि सीएसटी पर रेलवे मोटरमैन के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेन में भारी भीड़ जमा हो गई थी और तभी अंबरनाथ फास्ट लोकल ट्रेन तेजी से आई और रेलवे ट्रैक पर चल रहे यात्रियों को ट्रेन कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में कुल चार यात्री कुचले गए जिसमें से दो की मौत हो गई है। रेलवे के मुताबिक तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती किया लेकिन कथित तौर पर दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं।

स्वप्निल नीला, चीफ पीआरओ सेंट्रल रेलवे, ने घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि, मुंबई Sandhurst रोड स्टेशन पर चार यात्री ट्रेन की टक्कर से घायल हो गए हैं। वे पटरी पर चल रहे थे और तभी ट्रेन आ गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

डॉ. श्वेता, सीएमओ, जे.जे. अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें 4 घायलों की सूचना मिली है।

1. अज्ञात पुरुष – मृत घोषित

2. हेली मोहमाया (महिला/19 वर्ष) – मृत घोषित

3. कैफ चोगले (पुरुष/22 वर्ष) – घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, स्थिति की प्रतीक्षा

4. खुशबू (महिला/45 वर्ष) – घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, स्थिति की प्रतीक्षा

Related Articles

Back to top button