मुंबई: मलाड में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोग गंभीर घायल

मलाड के मालवणी इलाके में सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका, 6 लोग गंभीर रूप से घायल दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू, सभी घायलों का इलाज जारी

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मलाड इलाके में मंगलवार सुबह एक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

 

सुबह 9:25 बजे हुआ धमाका

नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में भारत माता स्कूल के पास स्थित एक चॉल में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ।

 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल सभी छह लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

 

पुणे में भी हुआ था सिलेंडर विस्फोट

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुणे के दौंड इलाके में भी एक होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी। उस हादसे में 10 कर्मचारी झुलस गए थे, जिनमें से 5 को गंभीर हालत में ससून जनरल अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button