भारत ने पाकिस्तान के झूठे आरोपों का किया पर्दाफाश

भारत ने पाक विमान अनुमति विवाद पर रखी सच्चाई पाकिस्तान के झूठे आरोप सोशल मीडिया पर हुए बेनकाब श्रीलंका संकट में भारत फिर बना सबसे बड़ा सहयोगी

भारत ने पाकिस्तान के एक और झूठे आरोप को सख्ती से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ने श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों के लिए पाकिस्तान का राहत सामान ले जा रहे विमान को हवाई राह की मंजूरी देने में देरी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दावे को पूरी तरह अफवाह बताते हुए कहा कि पाकिस्तान का बयान सिर्फ भारत-विरोधी गलत जानकारी फैलाने की एक नाकाम कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने पाकिस्तानी विमान को महज कुछ घंटों के भीतर ही ओवरफ्लाइट की अनुमति दे दी थी।

 

पाकिस्तान का दावा और भारत का जवाब

जायसवाल के मुताबिक, पाकिस्तान ने 1 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे भारतीय हाई कमीशन के जरिए मंजूरी मांगी थी। श्रीलंका में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत ने उसी दिन शाम 5:30 बजे मंजूरी भी जारी कर दी। यानी सिर्फ साढ़े चार घंटे में क्लियरेंस दे दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो कहानी सुना रहा है, वह पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद है।

 

पाकिस्तान का झूठ सोशल मीडिया पर बेनकाब

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि भारत ‘60 घंटे से ज्यादा’ तक मंजूरी रोककर बैठा रहा। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के श्रीलंका हाई कमीशन ने जो राहत सामग्री की तस्वीरें साझा कीं, उन पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी डेट देख सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान को जमकर ट्रोल कर दिया।

 

श्रीलंका में हालात बेहद गंभीर

तूफान ‘Ditwah’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 410 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। भारत ने तुरंत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू करके राहत सामग्री, बचाव दल और उपकरण भेजे हैं। विदेश मंत्रालय ने फिर दोहराया है कि भारत हर संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा था और आगे भी रहेगा।

Related Articles

Back to top button