फतेहपुर में लव-जिहाद का आरोप, नाम बदलकर युवती से 6 साल तक दुष्कर्म

नाम बदलकर युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण का आरोप

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से लव-जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम ‘विशाल’ बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए करीब 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

रेलवे स्टेशन पर हुई थी पहली मुलाकात

पीड़िता के मुताबिक, साल 2019 में वह अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर पुणे जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रयागराज निवासी अदनान अंसारी से हुई। अदनान रेलवे में आउटसोर्सिंग पर टिकट बुकिंग क्लर्क के रूप में तैनात है। उसने मदद का भरोसा दिलाकर युवती से मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद फोन कॉल और व्हाट्सएप चैटिंग शुरू हो गई।

 

विशाल बनकर रचाया प्रेम का जाल

आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर ‘विशाल’ नाम से युवती से बात की और शादी की बात कही। जब युवती ने परिजनों से बात करने को कहा, तो आरोपी उसे सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज स्थित होटल में ले गया। आरोप है कि वहां खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया।

 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने और परिवार को सब कुछ बताने की धमकी देकर उसे डराया और लगातार 6 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब परिजन शादी की बात करने पहुंचे तो आरोपी ने पहले टालमटोल की और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।

 

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ तारकेश्वर राय के अनुसार, आरोपी को लोधीगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button