पीलीभीत में SIR सर्वे ड्यूटी के दबाव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान ले ली

पीलीभीत में SIR सर्वे के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत दो मासूम बच्चों से उठ गया मां का साया पति ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए

यूपी के पीलीभीत में SIR सर्वे की ड्यूटी निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तारावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे विभाग में सनसनी फैला दी है। यह घटना बिलसंडा ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव की है। मंगलवार सुबह अचानक बीमार पड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार सुबह अपने केंद्र पर लौटकर ऑनलाइन हाजिरी लगाते समय उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

पति ने लगाया गंभीर आरोप

तारावती के पति का कहना है कि SIR सर्वे में बीएलओ के साथ काम कराने के नाम पर अधिकारियों द्वारा अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था। एक तरफ पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ फॉर्म भरने की हड़बड़ी, लगातार इस तनाव और काम के बोझ ने उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाया और अंततः हार्ट अटैक का कारण बना।

 

दो मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया

तारावती की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके दो छोटे बच्चे अब अपनी मां के बिना रह गए हैं, और पति अधिकारियों को उनकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button