पायलट सुमित कपूर का विवादित रिकॉर्ड: डिप्टी सीएम अजित पवार हादसे की तह तक

डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती में क्रैश हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत। पायलट सुमित कपूर के शराब और सुरक्षा नियम उल्लंघन के रिकॉर्ड ने सबको हैरान कर दिया। DGCA ने पहले 3 साल के लिए सस्पेंड किया था, फिर VIP उड़ानों में लौटे।

Maharashtra news: आज महाराष्ट्र ने अपना मजबूत और जमीनी नेता, डिप्टी सीएम अजित पवार खो दिया। उनका विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई। लेकिन अब इस हादसे में विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। कैप्टन सुमित कपूर का अतीत “शराब और सुरक्षा नियमों” के उल्लंघन से भरा रहा है। शराब के कारण उन्हें पहले तीन साल के लिए सस्पेंड भी किया जा चुका है।

 

दो बार उड़ान से पहले फेल हुए शराब टेस्ट

कैप्टन सुमित को बिना वेतन ड्यूटी से अलग किया गया था। वे उड़ान से पहले शराब टेस्ट में दो बार फेल हुए थे: 13 मार्च 2010: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संख्या S2-231 (दिल्ली–बेंगलुरु) के दौरान Breath Analyzer टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 24 अप्रैल 2017: दिल्ली–गुवाहाटी उड़ान (S2-4721) के दौरान फिर शराब के नशे में ड्यूटी पर पकड़े गए। उसके बाद DGCA ने उन्हें तीन साल के लिए सस्पेंड किया, लेकिन उन्होंने वापसी की और प्राइवेट ऑपरेटर VSR वेंचर्स के साथ VIP प्लेन उड़ाने लगे। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ऐसे पायलट को डिप्टी सीएम की सुरक्षा क्यों सौंपी गई।

 

अंतिम 36 मिनट की घटनाक्रम

अजित पवार आज बारामती में चार चुनावी सभाओं में शामिल होने जा रहे थे। उनका विमान मुंबई से सुबह 8:10 पर उड़ान भरता है। ATC के मुताबिक: 8:18 बजे: विमान ने संपर्क किया, लेकिन रनवे नहीं दिख रहा था। पहली लैंडिंग कोशिश असफल रही। 8:43 बजे: पायलट को रनवे दिखा और लैंडिंग परमिशन मिली। केवल 6 सेकंड में विमान हादसे का शिकार हो गया। सिविल एविएशन मिनिस्टर का कहना है कि लो विजिबिलिटी इसकी वजह हो सकती है, लेकिन अधिकारियों की जांच अभी जारी है। विपक्ष इसे लेकर सवाल उठा रहा है और जांच की निगरानी की मांग कर रहा है।

Related Articles

Back to top button