न्यूयॉर्क वेकेशन के बाद मुंबई लौटी बच्चन फैमिली, एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या-अभिषेक का स्ट्रॉन्ग फैमिली बॉन्ड

न्यूयॉर्क वेकेशन के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग, कैमरे में कैद हुआ मजबूत फैमिली बॉन्ड अफवाहों के बीच सामने आई खुशहाल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

New york: लंबी न्यूयॉर्क वेकेशन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त तीनों को पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। नए साल की शुरुआत करते हुए बच्चन फैमिली मुस्कुराती हुई और पॉजिटिव एनर्जी के साथ दिखाई दी। सामने आए वीडियो में तीनों के बीच मजबूत फैमिली बॉन्ड साफ नजर आया। खास बात यह रही कि ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट्स कैरी किए थे। तीनों ब्लैक ट्रैक पैंट और स्वेटशर्ट में ट्विनिंग करते दिखे, जबकि अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक जैसी ब्लैक कैप भी पहन रखी थी।

 

एयरपोर्ट पर दिखा मजबूत फैमिली बॉन्ड

एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन सबसे आगे चलते नजर आए, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या उनके पीछे थीं। वीडियो और तस्वीरों में पूरा परिवार बेहद रिलैक्स्ड और खुश मूड में दिखा। अभिषेक को ऐश्वर्या और आराध्या के साथ हंसी-मजाक करते हुए देखा गया, जिससे साफ जाहिर होता है कि परिवार ने क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां सुकून भरे माहौल में बिताईं। इस दौरान लोगों की नजर आराध्या की हाइट पर भी गई। फैंस ने गौर किया कि आराध्या अब अपनी मां ऐश्वर्या राय से भी लंबी नजर आ रही हैं। चलते वक्त मां-बेटी के बीच हाइट का फर्क साफ दिखाई दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

 

न्यूयॉर्क में मनाया नया साल

न्यूयॉर्क से ऐश्वर्या और अभिषेक के कई वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो में ऐश्वर्या फैंस से बेहद गर्मजोशी से मिलती नजर आईं। वह फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी क्लिक करती दिखीं और व्यक्तिगत तौर पर सभी को नए साल की शुभकामनाएं देती नजर आईं। वहीं अभिषेक भी फैंस के साथ फोटो खिंचवाते और हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

 

अफवाहों के बीच सुकून भरी तस्वीरें

पिछले एक साल से ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर तलाक और रिश्ते में अनबन की अफवाहें लगातार सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कई मौकों पर इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। एयरपोर्ट पर सामने आई ये खुशहाल और पॉजिटिव तस्वीरें उन तमाम अफवाहों के बीच फैंस के लिए सुकून देने वाली साबित हुईं।

 

प्रोफेशनल फ्रंट पर अभिषेक

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है, जिसमें अभिषेक एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और उनकी किसी नई फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button