नेटफ्लिक्स पर लौटी ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’, सीजन 5 के पहले पार्ट ने रिलीज होते ही तोड़ा सब रिकॉर्ड
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम पहले ही दिन नंबर 1 पर पहुंचा नया वॉल्यूम दिसंबर और जनवरी में आएंगे फाइनल एपिसोड

ओटीटी आज एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा हब बन चुका है, जहां हर जॉनर का कंटेंट एक क्लिक में मिल जाता है। हर हफ्ते कुछ नया आता है, लेकिन कुछ ऐसी सीरीज होती हैं जिनके नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक सीरीज है मिली बॉबी ब्राउन की सुपरहिट ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’। इसका सीजन 5 वॉल्यूम 1 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है और आते ही इसने बाकी सभी फिल्मों और सीरीज को पछाड़ दिया। 4 एपिसोड वाले इस वॉल्यूम में रोमांच इतना ज्यादा है कि दर्शकों को पलक झपकाने का मौका तक नहीं मिलता।
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’
27 नवंबर को रिलीज हुए ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 1’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर जैसे हमला बोल दिया। नतीजा, पूरी दुनिया में नंबर 1 ट्रेंड, नेटफ्लिक्स की बाकी सारी सीरीज और फिल्मों को पीछे छोड़ा, फैंस अपने फेवरेट किरदारों की वापसी का जश्न मना रहे, सीरीज की वापसी ने ओटीटी व्यूअरशिप को एक बार फिर झटका दे दिया है।
वॉल्यूम 2 कब आएगा?
अब दर्शकों की नजरें वॉल्यूम 2 पर टिकी हैं। यह 26 दिसंबर को क्रिसमस वीक में नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसमें कुल 3 एपिसोड होंगे। इसके बाद आएगा आखिरी एपिसोड ‘The Right Side Up’, जो 1 जनवरी 2026 को भारत में स्ट्रीम होगा। फैंस कहानी के क्लाइमैक्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स की दमदार स्टार कास्ट
सीरीज की स्टार कास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इनमें शामिल हैं, मिली बॉबी ब्राउन, डेविड हार्बर, फिन वोल्फहार्ड, कालेब मैकलॉघलिन, गेटन माटाराजो, नोआ श्नैप, नतालिया डायर, सैडी सिंक, जो कीरी, चार्ली हीटन, माया हॉक, प्रिया फर्ग्यूसन, कारा बुआनो, जैमी कैंपबेल बोर और ब्रेट जेलमैन। कहानी एक काल्पनिक दुनिया में सेट है, जहां साइंटिस्ट के खतरनाक एक्सपेरिमेंट के बाद दुनिया पर संकट मंडराने लगता है। सीरीज में, शानदार एक्टिंग, दमदार साउंड डिजाइन, टॉप-लेवल वीएफएक्स, gripping कहानी, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी, सब मिलकर इसे एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं।



