निवार तूफान से लगी मछुआरों की ‘Lottery’, तट पर सोने के मोती ढूंढने को जुटी भीड़

 

गोदावरी : आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में एक चक्रवात तूफान निवार के गुजरने के बाद वहां समुद्र तट से आए मलबों में गुरुवार को सोने के मोतियों को ढूंढने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर के मुताबिक शनिवार को कथित रूप से कई लोग सोने के मोतियों को चुनने के लिए पूर्वी गोदावरी में समुद्र तट पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चक्रवात निवार के कारण हाई टाइड की वजह से यह पूरा इलाका समुद्र की राख और पानी से धुल गया है। स्थानीय किंवदंती के अनुसार, प्राचीन मंदिर समय के साथ समुद्र के नीचे डूब गए और चक्रवात निवार के भूस्खलन के बाद हाई टाइड के दौरान उस मंदिर में मौजूद सोने के मोती किनारे पर आ गए। निवार तूफान से मछुआरों के आए ‘अच्छे दिन पूर्वी गोदावरी जिले के कोथपल्ली मंडल के तहत गांवों में कई मछुआरों के परिवार सोने को ढूंढने के लिए इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने कथित तौर पर पीली धातु पाई है, हालांकि, अभी तक इस खोज की कोई पुष्टि नहीं हुई है। तेज हवाओं के बावजूद, महिलाओं और बच्चों को समुद्र किनारे सोने की तलाश में मलबों को टटोलते नजर आए।

Related Articles

Back to top button