धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, कराची का लयारी फिर खून से लाल; अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का दमदार अंदाज

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, कराची के लयारी की खौफनाक कहानी फिर पर्दे पर अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का दमदार एक्शन, उजैर बलूच का किरदार भी चर्चा में पहले पार्ट ने कमाए थे 1350 करोड़, अब 18 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी धुरंधर 2

Dhurandhar 2: एक बार फिर कराची के लयारी इलाके की खौफनाक कहानी बड़े पर्दे पर लौट आई है। फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें रहमान डकैत की मौत के बाद मची भयंकर तबाही दिखाई गई है। ट्रेलर में लयारी की गलियां गोलियों और खून से भरी नजर आती हैं और चारों तरफ लाशों के ढेर लगे दिखाई देते हैं। ट्रेलर में उजैर बलूच के किरदार को भी बेहद ताकतवर अंदाज में पेश किया गया है। वहीं मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं और उनकी क्रूरता भी साफ दिखती है। इसके अलावा संजय दत्त का किरदार असलम चौधरी भी अपने रौबदार अंदाज में लोगों को डराता और दबदबा बनाता दिखाई देता है। फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

 

पहला पार्ट रहा था सुपरहिट

धुरंधर का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के रोल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं संजय दत्त के असलम चौधरी वाले किरदार की चर्चा पाकिस्तान तक में हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद कराची के लयारी इलाके और वहां के गैंगस्टरों से जुड़े कई पुराने किस्से और इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

 

ओटीटी पर भी खूब देखी गई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी खूब ट्रेंड में रही। पाकिस्तान में भी लोगों ने इस फिल्म को बड़े उत्साह के साथ देखा। हालांकि कई देशों में फिल्म पर बैन होने के कारण पायरेसी भी काफी बढ़ गई थी। पाकिस्तान और कुछ मिडिल ईस्ट देशों में लोग इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी खरीदकर देख रहे थे। एक यूट्यूबर ने तो यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान में धुरंधर की कॉपी सिर्फ 20 भारतीय रुपये में बिक रही थी अब धुरंधर 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा हिंसक और रोमांचक होने वाली है।

Related Articles

Back to top button