दोस्त के कमरे में रह रहे युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

विकासनगर में UPSI की तैयारी कर रहे युवक ने खुद को मारी गोली बंद कमरे से बरामद हुआ शव, मौके से अवैध रिवॉल्वर जब्त फॉरेंसिक जांच जारी, रूम पार्टनर से पुलिस कर रही पूछताछ

Uttar Pradesh news: विकासनगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोस्त के कमरे में रह रहे एक युवक ने अवैध रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जौनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रद्युमन पाठक उर्फ पीयूष पाठक के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त दिव्यांशु सिंह के साथ विकासनगर सेक्टर N-1 स्थित मकान संख्या SS/95 में रह रहा था और यूपीएससी (UPSI) की तैयारी कर रहा था।

 

बंद कमरे से मिली लाश, पुलिस भी रह गई हैरान

बुधवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि विकासनगर सेक्टर-L में एक कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद है और काफी देर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मौके से अवैध रिवॉल्वर बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से एक अवैध रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद कर सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला गोली मारकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृतक का रूम पार्टनर संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है, जिससे पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button