देश की सत्ता संभालने वाली बीजेपी जंतर मंतर पर प्रदर्शन को मजबूर!! जानिए क्यों?



लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले बंगाल की ज़मीन पर आर-पार की लड़ाई चल रही है। इस जंग ने तब और भी आक्रामक रूप ले लिया जब बीजेपी अध्य्क्ष अमित शाह के रोड शो में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। रोड शो में पत्थरबाजी और आगजनी ने भारतीय जनता पार्टी और बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच तनातनी और बढ़ा दी है। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस घटना के बाद बंगाल और दिल्ली का सियासी पारा और गरम हो गया है। आज दिल्ली में अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह इसी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। उधर बीजेपी इसके विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है।

मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शाह खुली गाड़ी में सवार थे। इसी दौरान उनके वाहन पर डंडे फेंके गए थे। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई और हालात बेकाबू हो गए थे। कुछ गाड़ियां फूंक दी गईं और रोड शो पर पथराव भी हुआ था। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करनी पड़ा। झड़प इतनी बढ़ गई कि कोलकाता में ईश्वर चंद्र विद्यासगर की प्रतिमा भी इस राजनीतिक हिंसा की भेंट चढ़ गई। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यासागर की प्रतिमा को बंगाल के सम्मान से जोड़ते हुए इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है।

Related Articles

Back to top button