दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदले, अब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला होगी मुखिया

दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदले, परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला होगी मुखिया सालाना आय सीमा बढ़ी, अब 1.2 लाख रुपये तक वाले परिवार ही पात्र जिला स्तर की समितियां आवेदनों पर निर्णय लेंगी, कुछ श्रेणियों को कार्ड नहीं मिलेगा

Delhi news: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम, 2026 के तहत अब राशन कार्ड जारी करने के लिए परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला सदस्य को परिवार का मुखिया माना जाएगा। अगर परिवार की एकमात्र महिला सदस्य 18 साल से कम की है, तो सबसे बुजुर्ग पुरुष सदस्य को मुखिया माना जाएगा।

 

राशन कार्ड की संख्या का आधार

नई अधिसूचना के अनुसार, हर जिले में राशन कार्ड की संख्या वहां के कुल मतदाताओं की संख्या के हिसाब से तय की जाएगी। यानी जिस जिले में वोटर ज्यादा होंगे, वहां राशन कार्ड भी उसी अनुपात में ज्यादा होंगे। भविष्य में, जब नई जनगणना के आंकड़े आएंगे, तो राशन कार्ड वितरण का आधार मतदाता संख्या की जगह जनगणना के आंकड़े होंगे।

 

सालाना आय का पैमाना बढ़ा

नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड के लिए आय की सीमा पहले 1 लाख रुपये वार्षिक थी, जिसे बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, राशन कार्ड से जुड़े शिकायत निवारण और सतर्कता तंत्र को जिला, वार्ड और दुकानों स्तर पर संस्थागत किया गया है। नया राशन कार्ड लेने के लिए इनकम सर्टिफिकेट दिल्ली राजस्व विभाग से बनवाना होगा, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

 

आवेदन पर जिला स्तर की समिति करेगी निर्णय

राशन कार्ड आवेदनों पर निर्णय जिला स्तर पर गठित समिति करेगी। इसके अध्यक्ष संबंधित जिलाधिकारी (डीएम) या अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) होंगे। समिति में दो स्थानीय विधायक, सांसद और राशन कार्ड धारक समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

 

किन लोगों को नया राशन कार्ड नहीं मिलेगा

जिनका परिवार सालाना 1.2 लाख रुपये से अधिक कमाता हैपरिवार में किसी सदस्य के पास प्रॉपर्टी है, जो इनकम टैक्स देते हैं। परिवार में किसी के पास निजी चार पहिया वाहन है (कमाने के लिए वाहन होने पर छूट)।परिवार के पास दो किलोवॉट से अधिक विद्युत कनेक्शन है। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है, जो पहले ही सरकारी सब्सिडी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button