दिल्ली में बारिश के बाद लौटी ठंड, तापमान में गिरावट से बदला मौसम का मिजाज

बारिश के बाद दिल्ली में लौटी ठंड, तापमान में गिरावट सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज AQI में सुधार, पांच महीने बाद मिली साफ हवा

Delhi news: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। अचानक तापमान गिरने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। शनिवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

 

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडक बरकरार रही। इस महीने अब तक 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो मार्च के महीने के लिए काफी ज्यादा मानी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हल्की बारिश और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

 

तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज

दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम है। यह मार्च महीने के सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई।

 

हवा हुई साफ, AQI में सुधार

बारिश का असर सिर्फ तापमान पर ही नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ा है। शनिवार सुबह दिल्ली का AQI 94 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। करीब पांच महीने बाद लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

Related Articles

Back to top button