दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक संभावित निशाने पर

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किला और चांदनी चौक निशाने पर लश्कर-ए-तैयबा की IED साजिश की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Delhi news: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, राजधानी के संवेदनशील इलाकों  खासकर लाल किला और चांदनी चौक स्थित मंदिर  को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। जानकारी यह भी है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की साजिश रच सकता है।

 

बदला लेने की साजिश?

सूत्रों का कहना है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद बदले की मंशा से भारत में बड़ी वारदात की कोशिश की जा सकती है। हालांकि उस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

 

पहले भी मिल चुकी है चेतावनी

खुफिया एजेंसियों ने एक महीने पहले भी अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि खालिस्तानी और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली और देश के अन्य शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था लगातार सख्त रखी गई है।

 

लाल किले के पास हो चुका है विस्फोट

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास एक कार विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हुआ था। फिलहाल राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button