दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 116 महंगे फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इंटरनेशनल मोबाइल स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भेजे जा रहे थे चोरी और स्नैच किए गए महंगे फोन 4 आरोपी गिरफ्तार, 116 मोबाइल, अनलॉकिंग टूल्स और स्कूटी बरामद

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मोबाइल तस्करी से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मोबाइल स्मगलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 116 महंगे चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी।

 

ऐसे होती थी मोबाइल की तस्करी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी और स्नैच किए गए महंगे स्मार्टफोन इकट्ठा करते थे। इसके बाद विशेष अनलॉकिंग टूल्स और विदेशी सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाइल की सिक्योरिटी को बायपास किया जाता था। अनलॉक किए गए फोन को कोलकाता के जरिए बांग्लादेश तस्करी कर वहां ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

 

116 महंगे स्मार्टफोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 116 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें iPhone, Samsung, Vivo, Oppo, Redmi, Motorola, OnePlus और Nothing जैसे नामी ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा एक TVS NTORQ स्कूटी, आधार कार्ड, अनलॉकिंग डिवाइस और विदेशी सॉफ्टवेयर भी जब्त किए गए हैं।

 

मास्टरमाइंड समीर उर्फ राहुल

इस गिरोह का मास्टरमाइंड समीर उर्फ राहुल बताया जा रहा है, जो प्रति मोबाइल करीब 1500 रुपये लेकर अवैध रूप से फोन अनलॉक करता था। आरोपी चोरी की VI सिम का इस्तेमाल कर पीड़ितों को फर्जी मैसेज भेजता था, जिससे वे iCloud ID हटा दें और मोबाइल आसानी से बेचा जा सके।

 

100 से ज्यादा CCTV खंगाले, 42 मामलों का खुलासा

इस पूरे ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब तक दिल्ली के अलग-अलग जिलों में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के 42 से अधिक मामलों का खुलासा कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button