दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, बारामुला का डॉक्टर गिरफ्तार
NIA ने दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और आरोपी को पकड़ा बारामुला के डॉक्टर बिलाल नसीर मल्ला की गिरफ्तारी लाल किले धमाके की साजिश में निभाई थी अहम भूमिका

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को एक और बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस मामले में एक अहम आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर के बारामुला का रहने वाला है और इस केस में पकड़ा गया आठवां आरोपी है। NIA की टीम ने उसे दिल्ली से हिरासत में लिया।
क्या है पूरा मामला?
10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस हमले के बाद जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि इस आतंकी साजिश में एक डॉक्टरों की चेन शामिल थी—यानी देश के अंदर बैठे कई शिक्षित लोग ही हमले की प्लानिंग में लगे थे।
बिलाल की भूमिका क्या थी?
NIA की जांच में खुलासा हुआ कि: बिलाल इस हमले की साजिश में शामिल था। उसने मारे गए आरोपी उमर उन नबी को जानबूझकर शरण और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया, वह हमले से जुड़े सबूत मिटाने की कोशिश में भी शामिल था, NIA अब केंद्र और राज्य की एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले की पूरी साजिश को जोड़ने में जुटी है।



