दिल्ली के दरवाज़े पर मौत का ज़खीरा! फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और दो AK-47 मिलने से हड़कंप मच गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में सामने आई देश को दहलाने की साजिश। अब तक दो डॉक्टर गिरफ्तार, एक फरार, आतंकी संगठन से कनेक्शन की जांच जारी।

देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, 2 AK-47 और कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के एक पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की गई थी।

 

डॉक्टर की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद, हरियाणा से 350 किलो विस्फोटक के साथ 2 AK-47 बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। बरामदगी पर अधिक विवरण और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

2 डॉक्टर गिरफ्तार, 1 फरार

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

7 नवंबर को अरेस्ट हुआ था डॉक्टर आदिल

इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक AK-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।

Related Articles

Back to top button