गाजियाबाद सुसाइड केस: तीन बहनों की डायरी ने खोले चौंकाने वाले राज, कोरियन कल्चर को लेकर थे गहरे मतभेद

गाजियाबाद में तीन बहनों की 9वीं मंजिल से आत्महत्या, डायरी में मिले चौंकाने वाले खुलासे। बहनों का कोरियन ड्रामा और के-पॉप से गहरा लगाव, भारतीय शादी के दबाव से था तनाव। भाई और परिवार से बने मतभेद, डायरी में पूरी वजह और पसंदीदा चीज़ों की सूची।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन बहनों के मामले में पुलिस जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को घटनास्थल से बरामद डायरी में तीनों बहनों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति और आत्महत्या की वजह विस्तार से लिखी है।

 

कोरियन ड्रामा और के‑पॉप से था गहरा लगाव

डायरी के अनुसार, तीनों बहनें कोरियन संस्कृति, कोरियन ड्रामा और के‑पॉप म्यूजिक से बेहद प्रभावित थीं। वे न सिर्फ कोरियन लाइफस्टाइल अपनाना चाहती थीं, बल्कि भविष्य में कोरियन लड़कों से ही शादी करने की इच्छा रखती थीं। उनका कहना था कि वे भारतीय युवकों से शादी नहीं करना चाहती थीं, जबकि परिवार इस फैसले के खिलाफ था।

 

माता‑पिता से टकराव बना तनाव की वजह

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि माता‑पिता उन्हें कोरियन संस्कृति से दूरी बनाने और सामान्य पढ़ाई‑लिखाई व भारतीय सामाजिक ढांचे में ढलने के लिए कहते थे। यही बात तीनों बहनों को अंदर ही अंदर तोड़ रही थी। उन्होंने लिखा कि उन्हें ऐसा लगता था कि उनसे उनकी “जान” छीनी जा रही है।

 

डायरी में लिखी पसंदीदा चीजों की लंबी सूची

तीनों बहनों ने अपनी डायरी में कोरियन एक्टर्स, के‑पॉप ग्रुप्स, कोरियन, चाइनीज, थाई और जापानी ड्रामा‑फिल्मों के साथ‑साथ कई गेम्स और कार्टून कैरेक्टर्स की लंबी सूची भी लिखी है। उन्होंने इन सभी को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया है।

 

भाई से भी बना लिया था दूरी

डायरी में यह भी सामने आया कि तीनों बहनों ने अपने छोटे भाई को भी ‘दुश्मन’ मान लिया था। उनका आरोप था कि परिवार भाई को कोरियन पहचान देने के लिए तैयार नहीं था और उसे भारतीय नाम व माहौल में ही रख रहा था। इसी वजह से उन्होंने भाई से भी भावनात्मक दूरी बना ली थी।

 

भारतीय युवक से शादी का डर बना आखिरी वजह

सुसाइड नोट में बहनों ने साफ लिखा है कि उन्हें भारतीय युवक से शादी करने का विचार ही असहनीय लगता था। उनका कहना था कि शादी को लेकर उन्हें मानसिक दबाव और डर महसूस होता था और इसी से बचने के लिए उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

 

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मौके से मिली डायरी को जांच का अहम सबूत माना जा रहा है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button