गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल: कर्तव्य पथ पर 4 दिन ट्रैफिक प्रभावित

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के चलते कर्तव्य पथ पर ट्रैफिक प्रतिबंध 17, 19, 20 और 21 जनवरी को कई रास्ते रहेंगे बंद ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग, जाम के आसार

Delhi traffic police: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल 17, 19, 20 और 21 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक परेड की रिहर्सल होगी, जिस कारण कर्तव्य पथ से जुड़े कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।

 

ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, इन चारों दिनों में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निम्नलिखित रास्तों पर यातायात बंद रहेगा: कर्तव्य पथ – रफी मार्ग, कर्तव्य पथ – जनपथ, कर्तव्य पथ – मानसिंह रोड, कर्तव्य पथ – सी-हेक्सागन, इसके अलावा विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरा कर्तव्य पथ भी ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।

 

जाम लगने की संभावना

परेड रिहर्सल के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा, जिससे जाम लगने के आसार हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश मानें। बेहतर होगा कि लोग यात्रा पहले से प्लान करके निकलें।

 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग

उत्तर-दक्षिण आवागमन के लिए: रिंग रोड – सराय काले खां – I.P. फ्लाईओवर – राजघाट, लाजपत राय मार्ग – मथुरा रोड – भैरों रोड – रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग – सफदरजंग रोड – कमल अतातुर्क मार्ग – कौटिल्य मार्ग – सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड – राजेश पायलट मार्ग – सुब्रमण्यम भारती मार्ग – मथुरा रोड – भैरों रोड – रिंग रोड।

 

पूर्व-पश्चिम आवागमन के लिए

रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – लोधी रोड – अरबिंदो मार्ग – सफदरजंग रोड, रिंग रोड – ISBT – चंदगी राम अखाड़ा – मॉल रोड – आजादपुर – रिंग रोड

 

ईस्ट से साउथ-वेस्ट दिल्ली जाने के लिए:

रिंग रोड – वंदे मातरम मार्ग, साउथ दिल्ली से कनॉट प्लेस / सेंट्रल सेक्रेट्रिएट के लिए:, मदर टेरेसा क्रेसेंट – पार्क स्ट्रीट – मंदिर मार्ग / बाबा खड़क सिंह मार्ग, रिंग रोड – सरदार पटेल मार्ग – 11 मूर्ति – मदर टेरेसा क्रेसेंट

 

विशेष सलाह

विनय मार्ग, शांति पथ या नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, राम मनोहर लोहिया मार्ग या पार्क स्ट्रीट का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button