कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने पैरेंट्स, एक बेटे का किया स्वागत
बॉलीवुड के इस पावर कपल के घर आई खुशखबरी, इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए किया ऐलान फैंस और सेलेब्स ने दी ढेर सारी बधाइयां, सोशल मीडिया पर छाया जश्न दिसंबर 2021 में हुई थी शादी, सितंबर 2025 में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी की घोषणा कपल ने इंस्टाग्राम पर कोलैब पोस्ट के जरिए की।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, “Blessed Om — हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हमने बेबी बॉय का स्वागत किया है। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की।”
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई। फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने कमेंट करते हुए लिखा ,“ढेर सारी बधाईयां और प्यार।” वहीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की बरसात कर दी। एक यूजर ने लिखा, “छावा आ गया, मुबारक!” तो दूसरे ने लिखा, “बधाई हो कैटरीना बेबी।”
दिसंबर 2021 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में हुई थी। इस शादी में कपल के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे ,जिनमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी माथुर, शारवरी वाघ और मालविका मोहनन जैसी हस्तियां मौजूद थीं।
सितंबर में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
कैटरीना और विक्की ने सितंबर 2025 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं, कुछ हफ्ते पहले विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा था, “सभी बहुत खुश हैं और थोड़ा नर्वस भी, उस दिन का इंतजार है जब घर में नन्हा मेहमान आएगा।”



