कैंसर से परेशान मरीज ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा के ESIC अस्पताल में मरीज ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान कैंसर से जूझ रहे मरीज ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच जारी

Up news: नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ESIC Hospital से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां इलाज करा रहे एक मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

कैंसर से जूझ रहा था मरीज

मृतक की पहचान 47 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो नोएडा के भंगेल इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित था और इसी वजह से मानसिक तनाव में था।

 

पत्नी भी थी साथ

जानकारी के मुताबिक, मुकेश को 9 मार्च को ESIC Hospital में भर्ती कराया गया था। उसकी देखभाल के लिए उसकी पत्नी भी अस्पताल में ही मौजूद थी। गुरुवार सुबह मुकेश ने 5वीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास खिड़की खोली और नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

तनाव और दर्द बना वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकेश अपने इलाज और बीमारी को लेकर काफी परेशान था। मानसिक तनाव और लगातार हो रही शारीरिक पीड़ा ने उसे यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही Noida Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button