उदयपुर में कांग्रेस नेता सहित तीन गिरफ्तार, पकड़ा गया राष्ट्रीय पक्षी मोर

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर पकाने का मामला सामने आया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और दो साथी गिरफ्तार। वन विभाग ने पुष्टि की, आरोपियों पर कार्रवाई जारी।

Rajashthan news: उदयपुर के ऋषभदेव थाना इलाके में एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसे पकाते हुए कांग्रेस के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मोर का मांस पकाकर पार्टी करने की तैयारी की थी।

 

घटना कैसे हुई

यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। थानाधिकारी हेमंत कुमार अहारी के मुताबिक, बिलख फलां गड़ावत के नदी किनारे एक खेत में मोर का शिकार और मांस पकाने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेत पर दबिश दी।

 

खेत रूपलाल मीणा का है।

 

उसके साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुनलाल मीणा और राकेश भी थे। मौके से मोर का मांस बरामद किया गया। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

वन विभाग की पुष्टि

मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और जांच के बाद पुष्टि की कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में शिकार करना स्वीकार किया।

 

हिस्ट्रीशीटर का रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अर्जुन मीणा पहले से कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button