उत्तर प्रदेश बजट 2026: योगी सरकार का चुनावी साल का सबसे बड़ा बजट पेश

यूपी विधानसभा में पेश हुआ वित्त वर्ष 2026-27 का बजट योगी सरकार का चुनावी साल का आखिरी और सबसे बड़ा बजट समाज के हर वर्ग के लिए जनआकांक्षाओं के अनुरूप तैयार

UP Budget 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जा रहा है। यह बजट योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है और अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने की वजह से इस बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद है। इस बार का बजट यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यह बजट सभी समाजों और जनआकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस बजट में गरीब के सम्मान, युवाओं के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “यह बजट राज्य के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।”

 

सीएम ने आगे कहा,

 “जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप, आपकी सरकार लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का ‘दशकीय प्रमाण’ है।” बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “जुमलों का बजट नहीं चलेगा।”

Related Articles

Back to top button