इंडिगो का बड़ा झटका, 85 से ज्यादा फ्लाइट्स अचानक रद्द, हवाई अड्डों पर हड़कंप!

इंडिगो पिछले दो दिनों से गंभीर संकट में। 85 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरू प्रमुख प्रभावित। यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प और रिफंड की सुविधा दी जा रही है।

 

 

 

 

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले दो दिनों से गंभीर संकट से जूझ रही है। इस वजह से कंपनी ने 85 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और देश के कई हवाई अड्डों पर यात्री काफी परेशान रहे।

 

क्या वजह बनी फ्लाइट्स रद्द होने की?

इंडिगो ने तकनीकी खराबी, पायलट और क्रू की कमी, FDTL के नए नियम और एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने को जिम्मेदार बताया। दिल्ली से 38, मुंबई से 33 और बेंगलुरू से 14 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।

 

यात्रियों के लिए कंपनी ने कहा:

इंडिगो ने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी समस्या, मौसम और क्रू ड्यूटी लिमिट (FDTL) के नए नियमों के कारण ऑपरेशन प्रभावित हुआ। कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि अगले 48 घंटों में फ्लाइट शेड्यूल सामान्य करने के लिए काम चल रहा है।

 

वैकल्पिक सुविधा और रिफंड:

इंडिगो प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा विकल्प या रिफंड दे रही है। कंपनी ने अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की अपडेटेड स्थिति goindigo.in पर चेक करें।

 

नवंबर में भी बड़े ऑपरेशनल संकट:

DGCA के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में इंडिगो की 1232 फ्लाइट्स रद्द हुईं। इसमें 755 फ्लाइट्स क्रू और FDTL नियमों की वजह से थीं। ATC फेलियर, एयरपोर्ट प्रतिबंध और अन्य कारणों से भी फ्लाइट्स रद्द हुईं। नवंबर में इंडिगो की समय पर उड़ान (OTP) परफॉर्मेंस 84.1% से गिरकर 67.7% पर आ गई थी।

 

DGCA की सख्ती:

DGCA ने इंडिगो को क्रू प्लानिंग मजबूत करने, एयरपोर्ट समन्वय बढ़ाने और टर्नअराउंड सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button