अजित पवार के निधन के बाद सवालों में उनका राजनीतिक वारिस, बेटे पार्थ और जय पवार की राहें अलग

प्लेन हादसे में अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खालीपन बेटे पार्थ पवार राजनीति से दूर, जय पवार बिजनेस में सक्रिय एनसीपी में भविष्य की नेतृत्व तस्वीर को लेकर अटकलें तेज

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। वह जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। इसी दौरान लैंडिंग के वक्त उनका विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट, क्रू मेंबर और अजित पवार के निजी बॉडीगार्ड भी शामिल हैं। अजित पवार को राजनीति की बारीकियां उनके चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से सीखने का मौका मिला था। हालांकि, उनके दोनों बेटे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। अजित पवार के परिवार में दो बेटे हैं—पार्थ पवार और जय पवार।

 

पार्थ पवार का राजनीतिक सफर

अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार एनसीपी से जुड़े रहे हैं और कई बार पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आए हैं। उन्होंने मुंबई से कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद यूनाइटेड किंगडम से उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2019 में पार्थ पवार ने लोकसभा चुनाव के जरिए सक्रिय राजनीति में कदम रखा था, लेकिन मावल सीट से करारी हार के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली। फिलहाल वह पार्टी में किसी अहम पद पर नहीं हैं और सक्रिय राजनीति से दूर ही माने जाते हैं।

 

जय पवार का रुझान बिजनेस की ओर

अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार राजनीति से पूरी तरह दूर हैं और बिजनेस पर ध्यान देते हैं। काम के सिलसिले में उनका मुंबई और बारामती के बीच आना-जाना लगा रहता है। दिसंबर 2025 में जय पवार की शादी रुतुजा पाटिल से हुई थी। रुतुजा एक डिजाइन ग्रेजुएट हैं और पीआर व कंसल्टेंसी सेक्टर से जुड़ी रही हैं। यह शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी, जब शरद पवार की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े किए थे।

Related Articles

Back to top button