अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले “जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ेगी, PDA और मजबूत होगा”
पीड़ा बढ़ेगी तो PDA भी बढ़ेगा अखिलेश यादव का बड़ा बयान रोबो डॉग, योगी और शंकराचार्य मुद्दे पर सरकार पर सीधा हमला गोरखपुर, सुरक्षा और संत सम्मान को लेकर BJP पर साधा निशाना


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि “जैसे-जैसे जनता की पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA का दायरा भी बढ़ता जा रहा है।”
रोबो डॉग और गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद पर टिप्पणी
गल्गोटिया विश्वविद्यालय से जुड़े रोबो डॉग विवाद पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “रोबोट तो है, लेकिन दिखता कैसा है? लोग सीएम के वस्त्र देखकर धोखा खा रहे हैं।” मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही सच्चा योगी होता है। केवल वस्त्र धारण कर लेने से कोई योगी नहीं बन जाता।”
शंकराचार्य विवाद और संतों के सम्मान का मुद्दा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि “पूज्य शंकराचार्य के साथ क्या हो रहा है? कुछ लोग बीस साल पुरानी फिल्में अंधेरे में देख रहे हैं और संतों के खिलाफ घटिया आरोप लगाए जा रहे हैं।” अखिलेश ने यह भी कहा कि संत समाज को सम्मान मिलना चाहिए और उनकी गरिमा पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
गोरखपुर और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
गोरखपुर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “गोरखपुर में 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। वहां गोरखधंधा चल रहा है।” उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
सीएम को खुली चुनौती
उन्होंने मुख्यमंत्री को दोहराते हुए कहा, “हमारा ऑफर आज भी है 100 विधायक लेकर आइए, मुख्यमंत्री बन जाइए।”
राहुल गांधी और सुरक्षा का मुद्दा
राहुल गांधी का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, “राहुल गांधी से SPG सुरक्षा हटाई गई, उनका घर छीना गया। हमारा भी घर छीना गया, लेकिन इससे हम कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हुए हैं।”
बीजेपी पर तंज
अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी वाले पहली रोटी कभी गाय को नहीं खिलाते, पहले खुद खाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य को सम्मान दिलाने की दिशा में वे आगे कदम बढ़ाएंगे।



