श्रावस्ती में इफ्तार पार्टी पर विवाद: मंदिर के पास मांसाहार, झील में अवशेष फेंकने का आरोप
मंदिर के पास इफ्तार पार्टी से विवाद झील में मांस के अवशेष फेंकने का आरोप गिरफ्तारी के बाद जमानत, लोगों में आक्रोश

Up news: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां रोजा इफ्तार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित सोन पथरी मंदिर और बाबा आश्रम का बताया जा रहा है।
मंदिर के पास इफ्तार पार्टी
जानकारी के मुताबिक, रमजान के आखिरी दिन कुछ मुस्लिम युवक मंदिर के पास इफ्तार पार्टी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मांसाहारी भोजन किया। आरोप है कि इफ्तार के बाद खाने के बचे हुए अवशेष पास की झील में फेंक दिए गए।
झील के पानी का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि इसी झील के पानी का इस्तेमाल मंदिर में खाना बनाने, सफाई और पूजा से जुड़े कार्यों में किया जाता है। ऐसे में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
वीडियो वायरल, बढ़ा आक्रोश
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।
पुलिस कार्रवाई और जमानत
मामले में मंदिर के पुजारी शरणानंद महाराज की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
NSA की मांग तेज
आरोपियों की रिहाई के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का गुस्सा और बढ़ गया है। कई लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई और NSA लगाने की मांग कर रहे हैं।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।



