राहुल गांधी संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट खाने के विवाद में फंसे
राहुल गांधी संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट खाते हुए विवादों में फंसे पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने माफी की मांग की संसद की गरिमा और संसदीय शिष्टाचार बनाए रखने पर जोर

Rahul Gandhi: हाल ही में राहुल गांधी संसद की सीढ़ियों पर चाय और बिस्किट खाते हुए देखे गए, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। अब पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे इस कृत्य के लिए माफी मांगने की अपील की है। जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि संसद हमारे लोकतंत्र में एक उच्च और पवित्र स्थान रखती है। इसकी गरिमा केवल परंपरा नहीं, बल्कि संवैधानिक लोकाचार का हिस्सा है। संसद के कक्षों, गलियारों, लॉबी और सीढ़ियों में सभी को ऐसा आचरण करना चाहिए जो संस्था की गरिमा को दर्शाए।
संसदीय अधिकार की अवहेलना
लेटर में आगे कहा गया है कि 12 मार्च की घटना बेहद चिंताजनक है। संसद परिसर में प्रदर्शन या विरोध पर प्रतिबंध के बावजूद, राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने इसे नजरअंदाज किया। इस दौरान कई सांसदों के साथ राहुल गांधी सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट खाते हुए देखे गए, जो संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है।
संसद की सीढ़ियां तमाशे का स्थान नहीं
पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने कहा कि संसद की सीढ़ियां राजनीतिक तमाशे का मंच नहीं हैं। इस तरह का आचरण शिष्टाचार की अवहेलना है और सार्वजनिक मर्यादा को चोट पहुंचाता है। राहुल गांधी से अपील की गई है कि वे इस व्यवहार के लिए राष्ट्र से माफी मांगें और अपने दृष्टिकोण पर आत्मनिरीक्षण करें, ताकि संसद की गरिमा और संस्थागत पवित्रता बनी रहे।



