केसी त्यागी ने JDU छोड़ा, अब यूपी की राजनीति में हो सकते हैं सक्रिय

केसी त्यागी ने JDU छोड़ा, बिहार की सियासत में उठी हलचल अब यूपी की राजनीति में सक्रिय होने की संभावनाएं नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी चर्चाओं का केंद्र

Bihar news: बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। यह कदम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के एक दिन बाद आया, जिससे सियासी गलियारों में अब चर्चा है कि केसी त्यागी अब किसी नई पार्टी में जाएंगे या खुद की पार्टी बनाएंगे।

 

यूपी की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं

सूत्रों के अनुसार, केसी त्यागी अब यूपी की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं। आने वाले दिनों में वह किसी नए दल के साथ जुड़ सकते हैं और नए सियासी पैंतरे खेल सकते हैं।

 

केसी त्यागी के बारे में जानिए

केसी त्यागी का पूरा नाम किशन चंद त्यागी है। उनका जन्म गाजियाबाद, यूपी में हुआ। साल 1970 के दशक से वह राजनीति में सक्रिय हैं।

 

1989 में हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं 2013 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित, जेडीयू में तीन बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए, 2024 में निजी कारणों से जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों लिया।

 

जेडीयू में हाल की चर्चाएं

बीते कुछ समय से जेडीयू में हो रहे घटनाक्रम सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान किया, जिससे बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह भी चर्चा का हिस्सा है। इसके अलावा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी जेडीयू में शामिल किया गया है। कहा जा रहा है कि निशांत को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button