धामी कैबिनेट विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, लंबे इंतजार पर लगा विराम

कैबिनेट विस्तार का लंबा इंतजार खत्म नवरात्र में 5 नए मंत्रियों की एंट्री क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर फोकस

उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राजपुर से विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

शपथ ग्रहण समारोह

नवरात्र के दूसरे दिन लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले खजान दास ने शपथ ली, इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर ध्यान खींचा। फिर मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी शपथ ग्रहण किया।

 

कैबिनेट में खाली पद हुए भर

धामी कैबिनेट में पहले से पांच मंत्री पद खाली थे, जिन्हें अब भर दिया गया है। नए चेहरों के चयन में विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज को आधार बनाया गया।

 

समीकरण साधने की कोशिश

इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है, ताकि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

नवरात्र में चुना गया शुभ समय

कैबिनेट विस्तार को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के बीच कई दौर की चर्चा हुई थी। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद नवरात्र के शुभ मौके पर इस फैसले को अमल में लाया गया।

Related Articles

Back to top button