देशव्यापी भारत बंद 12 फरवरी, 2026: जानें पूरा हाल
देशव्यापी भारत बंद 12 फरवरी, 2026: व्यापार और किसान संगठनों का हड़ताल आह्वान बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और बाज़ार प्रभावित हो सकते हैं; जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी जानें क्यों बुलाया गया बंद और क्या रहेगा प्रभावित क्षेत्रों में हाल

Strike: केंद्रीय व्यापार संघ और किसान संगठन 12 फरवरी, 2026 यानी बुधवार को देशभर में हड़ताल करेंगे। कई राज्यों में सरकारी ऑफिस, सार्वजनिक बैंक शाखाएं, परिवहन सेवाएं और बाजार प्रभावित हो सकते हैं। कुछ जगहों पर स्कूल और कॉलेज भी बंद रह सकते हैं, यह स्थानीय हालात पर निर्भर करेगा।
भारत बंद क्यों?
यूनियनों का कहना है कि पिछले साल लागू किए गए चार श्रम संहिताएं श्रमिकों के अधिकार कमजोर करती हैं और नौकरी की सुरक्षा कम करती हैं। इसके अलावा निजीकरण, वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी उनका विरोध है। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
चारों श्रम संहिताओं और नियमों को रद्द करना
बीज विधेयक और विद्युत संशोधन विधेयक वापस लेना, परमाणु ऊर्जा अधिनियम और ग्रामीण रोजगार कानूनों में बदलाव, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या बंद? देशव्यापी स्तर पर कोई स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर शिक्षण संस्थान बंद हो सकते हैं। अभिभावकों और छात्रों को सलाह है कि वे अपने स्कूल या कॉलेज से आधिकारिक जानकारी जरूर चेक करें।
बैंक और वित्तीय सेवाएं
सार्वजनिक बैंक शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है क्योंकि कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लेने की घोषणा की है। प्रमुख बैंकिंग संघ जैसे AIBEA, AIBOA और BEFI के सदस्य हड़ताल में शामिल होंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी चेतावनी दी है कि 12 फरवरी को सेवाएं सीमित हो सकती हैं। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चल सकती हैं, लेकिन मामूली देरी हो सकती है। निजी बैंक अपनी सुविधा अनुसार काम करेंगे।
बाज़ार और सार्वजनिक सेवाएं
विरोध प्रदर्शन और सड़क अवरोध के कारण कई जगह सार्वजनिक परिवहन बाधित हो सकता है। बाज़ार और दुकानें प्रभावित क्षेत्रों में बंद रह सकती हैं। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम हो सकती है। लेकिन: अस्पताल, एम्बुलेंस और हवाई अड्डे जैसी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। सुझाव: विरोध प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा या जरूरी काम करने से पहले योजना जरूर बनाएं।



