दर्शनों के लिए तैयार हो जाइए, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले

 

https://www.facebook.com/newsnasha/videos/1031546540372447/

श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गये। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: चार बजे से शुरू हो गयी थी और सुबह 5 बजकर 35 पर कपाट खोल दिए गए | दक्षिण द्वार पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के पुजारी केदार लिंग व वेदपाठियों ने कपाट खुलने की रस्मों को विधि-विधान से निभाया।

देवों में देव महादेव भगवान शंकर यूं तो हर कण में विराजित है, लेकिन कहा जाता है कि पूरे ब्रह्मांड में भोले शंकर को केदारनाथ धाम बहुत प्रिय है | माना जाता है कि केदारनाथ धाम में साक्षात भगवान शिव विराजते हैं। यही वजह है कि भगवान भोले के भक्त बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं | पूरे 6 महीने के बाद केदारनाथ के कपाट आज खुले है | केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही यहां श्रद्धालुओं का ताँता लग जाता है। इस बार भी यहाँ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है।

केदारनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक माना जाता है। मंदिर 3593 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इतनी ऊंचाई पर इस मंदिर को कैसे बनाया गया, यह आज भी चमत्कार है। साल 2013 में आई आपदा के दौरान यहाँ सबसे बड़ा चमत्कार देखने को मिला था। जिस वक्त जल प्रलय आई, तीर्थयात्रियों समेत यहां की एक-एक चीज को बहा ले गई। उस वक्त भी बाबा के मंदिर को नुकसान नही हुआ। एक बड़ी चट्टान उस पानी के साथ आई और मंदिर के थोड़ी सा पीछे रुक गई | मंदिर सुरक्षित रहा।

Related Articles

Back to top button