ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब लाइसेंस होगा सस्पेंड, सरकार ला रही है ग्रेड-आधारित सिस्टम

ट्रैफिक नियम तोड़ना अब पड़ेगा भारी। लाइसेंस बनेगा रिपोर्ट कार्ड, कटेंगे पॉइंट्स। बार-बार गलती पर हमेशा के लिए रद्द हो सकता है DL

Traffic rules: अगर आप गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि देश में जल्द ही ‘ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम’ लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम के तहत नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान नहीं कटेगा, बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड या कैंसिल हो सकता है।

 

क्या है ग्रेड-आधारित लाइसेंस सिस्टम?

अब ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहेगा, बल्कि यह एक तरह का “रिपोर्ट कार्ड” बन जाएगा। जैसे ही कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ेगा, उसके लाइसेंस से तय संख्या में पॉइंट्स काट लिए जाएंगे। अगर ये पॉइंट्स तय सीमा से नीचे चले जाते हैं, तो लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

 

बार-बार गलती पर होगा सख्त एक्शन

अगर कोई ड्राइवर लगातार नियमों की अनदेखी करता है या गंभीर उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द भी किया जा सकता है। यानी लापरवाही अब महंगी पड़ने वाली है।

 

किन नियमों पर होगी सख्ती?

नए सिस्टम के तहत इन गलतियों पर खास नजर रहेगी: ओवरस्पीडिंग, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना, सरकार का उद्देश्य साफ है, सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना। अब चालान भरकर बच निकलना आसान नहीं होगा, इसलिए बेहतर है कि नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइव करें।

Related Articles

Back to top button