जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने 5 कारों को रौंदा, 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत डंपर चालक 5 किलोमीटर तक वाहनों और राहगीरों को कुचलता हुआ गया, कई लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका।

राजस्थान: जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक डंपर ने एक के बाद एक 5 कारों में टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए हुआ था. पहली कार को टक्कर मारने के बाद वह रुका भी नहीं और 4 अन्य गाड़ियों में टक्कर मार दिया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डंपर चालक एक से 5 किलोमीटर तक जो मिला, उसे कुचलता चला गया।

Related Articles

Back to top button