चीन के वैज्ञानिकों का नया AI-पावर्ड कैप्सूल: 8 मिनट में पेट की पूरी जांच
"चीन ने बनाया AI-संचालित कैप्सूल, जो पेट की जांच सिर्फ 8 मिनट में करेगा। बिना दर्द, बिना एनेस्थीसिया, और एंडोस्कोपी से भी ज्यादा सटीक। स्वास्थ्य जांच अब होगी आसान, सस्ती और तेज।"

चीन के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान में एक बड़ा कमाल किया है। उन्होंने एक AI-संचालित कैप्सूल बनाया है, जिसे निगलते ही मरीज की पेट की सभी बीमारियों की जांच सिर्फ 8 मिनट में हो जाती है, बिलकुल बिना दर्द या परेशानी के। यह कैप्सूल बिल्कुल खाने वाली दवा जैसा है, लेकिन इसके अंदर लगे हाई-पावर कैमरे पेट की अंदरूनी तस्वीरें लेकर एंडोस्कोपी से भी ज्यादा सटीक रिपोर्ट देते हैं।
दर्दनाक एंडोस्कोपी का समय हुआ खत्म
इस AI-कैप्सूल की सबसे बड़ी खासियत है कि अब एनेस्थीसिया या पारंपरिक गैस्ट्रोस्कोपी की जरूरत नहीं। मरीज इसे सिर्फ निगलता है, लेटकर आराम करता है, और 8 मिनट में जांच पूरी हो जाती है। कैप्सूल की मदद से पेट की हर कोने की तस्वीरें AI सॉफ्टवेयर द्वारा तुरंत स्कैन की जाती हैं। इससे अल्सर, इरोशन, पॉलिप, ट्यूमर या अन्य असामान्यताओं का पता आसानी से लगाया जा सकता है।
पारंपरिक गैस्ट्रोस्कोपी से कितना आसान
पारंपरिक गैस्ट्रोस्कोपी में घंटों लग जाते हैं और मरीज को सुन्न किया जाता है, जिससे दर्द और परेशानी होती है। वहीं, यह कैप्सूल सिर्फ 8 मिनट में काम पूरा कर देता है, और मरीज तुरंत घर लौट सकता है।
कीमत और सुलभता
चीन में हजारों मरीजों पर परीक्षण के बाद इसे 280 अमेरिकी डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह पेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जल्दी पहचान में क्रांति ला सकता है।
भविष्य में और भी उपयोग
यह कैप्सूल छोटी आंत की जांच के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। AI और रोबोटिक्स के इस संयोजन से भविष्य में हर घर में आसान, दर्दरहित और सस्ती स्वास्थ्य जांच संभव हो सकती है। चीन का यह नवाचार दिखाता है कि कैसे तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, तेज और कम खर्चीला बना सकती है।



