चाइनीज मांझे पर सख्ती के बीच अखिलेश यादव का तंज, एक्स पर शेयर किया वीडियो

चाइनीज मांझे पर योगी सरकार की सख्ती के बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कसा तंज। वीडियो में कटी पतंग पर चाइनीज मांझा होने का दावा, सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल। चाइनीज मांझे से मौत को हत्या मानने के आदेश के बाद सामने आया मामला।

Up news: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे को लेकर योगी सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकार के कड़े आदेश और लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह से रुकता नजर नहीं आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है और एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

 

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक कटी हुई पतंग दिखाई दे रही है, जिसमें चाइनीज मांझा लगा हुआ नजर आता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

 

एक्स पर तंज कसते हुए कही ये बात

अखिलेश यादव ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।” उनका यह बयान योगी सरकार के उस फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या मानने की बात कही गई है।

 

योगी सरकार के सख्त आदेश

योगी सरकार ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि जब प्रदेश में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो इसकी बिक्री और इस्तेमाल कैसे हो रहा है, इसकी जांच की जाए। साथ ही प्रदेशभर में छापेमारी और अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

कार्रवाई के दावों पर उठे सवाल

सरकार की सख्ती के बावजूद अखिलेश यादव के घर के पास चाइनीज मांझे वाली पतंग का गिरना, प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ समेत प्रदेश और देश के कई हिस्सों में चाइनीज मांझे की वजह से लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button