चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

रात में हादसा, बड़ा हादसा टला एक मजदूर घायल, अस्पताल में इलाज जारी ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर लगाए आरोप

Up news: यूपी के चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ढलाई के कुछ समय बाद ही स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। यह ओवरब्रिज हावड़ा-दिल्ली-गया रेल रूट पर बन रहा था। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का आरोप लगाया है।

 

निर्माण पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली की श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम की ओर से टेंडर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

रात में हादसा, टली बड़ी अनहोनी

बताया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज के निर्माण में करीब 100 से 150 मजदूर काम कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। अगर यह घटना दिन में होती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। अब रेलवे और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

सियासत भी गरमाई

इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की हिस्सेदारी होती है, ऐसे में यह “डबल इंजन” की सरकार में भ्रष्टाचार का उदाहरण है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button