ग्रेटर नोएडा फेज-2 में बवाल: सैलरी बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग ने लिया हिंसक रूप कर्मचारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, पुलिस पर भी हमला लगातार चौथे दिन प्रदर्शन जारी, कंपनियों से लिखित आश्वासन की मांग

Up news: ग्रेटर नोएडा फेज-2 में कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कई वाहनों में आग भी लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी तक को नहीं छोड़ा पहले तोड़फोड़ की और फिर उसे पलट दिया।
पत्थरबाजी और आगजनी से बढ़ा तनाव
प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी है और अब इसका रूप उग्र हो चुका है। नाराज कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, गाड़ियों के शीशे तोड़े और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Up news: कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी
कर्मचारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उन्होंने एक काली कार में आग लगा दी, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। आगजनी के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
Up news: कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर
पिछले 3-4 दिनों से जारी इस प्रदर्शन में ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट और एसएनडी समेत करीब आधा दर्जन होजरी कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं। सभी ने काम बंद कर सड़कों पर उतरकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे नोएडा-दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कर्मचारियों की क्या हैं मांगें?
Up news: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ने के बावजूद नोएडा की कंपनियां सैलरी नहीं बढ़ा रहीं। उनकी मांग है कि वेतन में बढ़ोतरी हो, ओवरटाइम का डबल भुगतान मिले, समय पर सैलरी दी जाए और कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई हो। इसके अलावा कर्मचारी कंपनियों से लिखित आश्वासन भी चाहते हैं।स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के फैसले से बढ़ा तेल संकट, दुनिया में नई टेंशन



