गोवा में अरविंद केजरीवाल ने की ई-डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत, 4500 छात्रों को मिलेगा फायदा

गोवा के बेनौलिम में अरविंद केजरीवाल ने ई-डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। 8 स्कूलों के करीब 4500 छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ। NCERT की किताबों समेत 10 हजार से ज्यादा पुस्तकें होंगी उपलब्ध

Goa news: Arvind Kejriwal ने बुधवार को गोवा के बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र में छात्रों के लिए एक आधुनिक ई-डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।उन्होंने स्थानीय विधायक वेंजी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह पहल संभव हो पाई है और उन्हें इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

 

8 स्कूलों के 4500 छात्रों को मिलेगा लाभ

केजरीवाल ने बताया कि फिलहाल बेनौलिम के 5 स्कूल इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं। जल्द ही क्षेत्र के सभी 8 स्कूल इसमें शामिल होंगे। इस पहल से करीब 4500 छात्रों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी न सिर्फ छोटे बच्चों बल्कि विभिन्न स्कूलों के सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

 

महंगी किताबों से मिलेगी राहत

केजरीवाल ने कहा कि आज के समय में किताबें काफी महंगी हो गई हैं। गरीब ही नहीं, बल्कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी सिलेबस के अलावा अतिरिक्त किताबें खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक कि सामान्य पाठ्यपुस्तकें खरीदना भी कई परिवारों के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने बताया कि इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी में पहली से 10वीं तक की सभी NCERT की किताबें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पाठ्यक्रम से इतर 10 हजार से ज्यादा अन्य किताबें भी छात्रों के लिए रखी गई हैं। इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो डिजिटल माध्यम से छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगा।

Related Articles

Back to top button