गांधी परिवार में खुशियों की दस्तक, रेहान वाड्रा ने की सगाई
सोशल मीडिया पोस्ट से तेज हुई रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की चर्चाएं मीडिया, फोटोग्राफी और आर्ट की दुनिया में नाम कमा चुकी हैं अवीवा बेग गांधी–वाड्रा परिवार से पुराने रिश्तों ने बढ़ाई दोनों परिवारों की नजदीकियां

Aviva veg: गांधी परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। हालांकि परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए संकेतों के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अवीवा बेग का परिवार लंबे समय से गांधी परिवार के संपर्क में रहा है। दोनों परिवारों के संबंध इंदिरा गांधी के दौर से चले आ रहे हैं। रेहान और अवीवा पिछले करीब सात सालों से एक-दूसरे के साथ हैं।
तीन दिन पहले शेयर की थी तस्वीर
तीन दिन पहले अवीवा बेग ने रेहान वाड्रा के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे। बाद में अवीवा ने इसी तस्वीर को तीन दिल वाले इमोजी के साथ अपने इंस्टाग्राम के ‘हाइलाइट्स’ सेक्शन में भी जोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने दोस्तों के साथ कुछ और तस्वीरें भी शेयर की थीं।
मीडिया और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से ह्यूमैनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की। अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं और मीडिया व कम्युनिकेशन के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं।
‘एटेलियर 11’ की को-फाउंडर
अवीवा ‘एटेलियर 11’ नाम की एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। यह कंपनी देशभर में कई ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ काम करती है। फोटोग्राफी और वीडियो के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को कलात्मक अंदाज में पेश करना इस कंपनी की पहचान है।
कई प्रतिष्ठित एग्जिबिशन में दिख चुका है काम
अवीवा अपनी फोटोग्राफी को कई नामी एग्जिबिशन में प्रदर्शित कर चुकी हैं। इनमें मेथड गैलरी और इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), द क्वोरम क्लब में ‘द इल्यूसरी वर्ल्ड’ (2019) और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) शामिल हैं।
देश-विदेश घूमकर करती हैं फोटोग्राफी
अवीवा को फोटोग्राफी के साथ-साथ घूमने का भी काफी शौक है। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर क्रोएशिया, बार्सिलोना, लंदन, बैंकॉक और फ्रांस समेत कई देशों की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। वहीं भारत में उन्होंने दिल्ली, नागपुर, लद्दाख, बनारस और वायनाड जैसे स्थानों की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक
अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर भी काम किया है, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और मजबूत हुए।
क्या करते हैं रेहान वाड्रा
25 वर्षीय रेहान वाड्रा एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई की है और आगे की शिक्षा लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की। रेहान आमतौर पर पब्लिक इवेंट्स से दूर रहते हैं, लेकिन अपने आर्ट वर्क की कई एग्जिबिशन लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में भी खास रुचि है।



