कल है तीसरे फेस का चुनाव किन दिग्गजों की किस्मत है दांव पर….

कल मंगलवार को 17वी लोकसभा के लिए तीसरे चरण का मतदान होगा किन किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर :

राहुल गाँधी : उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल 2००4 से इस सीट का प्रतिनिधित्‍व करते आ रहे हैं….हालांकि इस बार वह अमे‍ठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में उतरे हैं.. जहां तक अमेठी की बात है तो यह कांग्रेस का गढ़ और पारंपरिक सीट मानी जाती रही है..राहुल गाँधी ने स्मृति ईरानी को पिछली दफा डेढ़ लाख वोटो से हराया था….

अमित शाह : शाह पहली बार लोकसभा चुनाव में खड़े हुए हैं और गांधीनगर सीट से किस्‍मत आजमा रहे हैं..इस सीट पर पहले लाल कृष्ण आडवाणी का कब्ज़ा रहा है..शाह के नेतृत्व में 2014 का भी चुनाव हुआ था लेकिन तब शाह ने कोई चुनाव नहीं लड़ा था….

 

मुलायम सिंह : मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक हैं और यूपी की मैनपुरी सीट से पार्टी प्रत्‍याशी भी हैं..हालही में मैनपुरी की रैली में 24 साल बाद एक ही मंच पर मायावती के साथ देखा गया था….समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिल कर चुनाव लड़ रही है….

 

वरुण गाँधी : वरुण गांधी वर्तमान पीलीभीत से सांसद हैं। इसके अलावा वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय महासचिव हैं..2004 में वह भाजपा में शामिल हुए थे। 2009 में पार्टी ने उन्‍हें पीलीभीत से टिकट दिया था….

 

शशि थरूर : थरूर 2009 से केरल के थिरुवनंतपुरम से लोक सभा सांसद हैं। वह केंद्र में अहम भूमिकाओं में रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह 2007 संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे..शशि अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर के मामले को मामले भी काफी चर्चित रहे है….

महबूबा मुफ़्ती : जम्मू कश्मीर की 13वीं और राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं…उन्‍होने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में मनमुटाव होने के बाद भाजपा ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था..वर्तमान में वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है..साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष भी हैं….

 

शरद यादव : जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्‍होंने बिहार के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वे राज्य सभा सांसद हैं..कभी बिहार क मुख्यमंत्री के साथ उनकी दोस्ती चर्चित थी….

 

संतोष कुमार गंगवार : लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए थे….2009 में उन्‍हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी….

पप्पू यादव : राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पहली बार लोक सभा चुनाव 1991 में जीता, उसके बाद 1996, 1999 और 2004 में भी अलग अलग चुनाव क्षेत्रों से एसपी, एलजेपी और आरजेडी पार्टी से चुनाव जीते….

संबित पात्रा : पात्रा भाजपा की केंद्रीय समिति में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं….

निधि राजेंद्र कौशिक..

 

Related Articles

Back to top button