एलपीजी और पीएनजी: सरकार की नई व्यवस्था और जनता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
देश में एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति बिना रुकावट जारी कमर्शियल गैस पर 10% अतिरिक्त कोटा, छोटे व्यवसायियों के लिए राहत ऑनलाइन बुकिंग में रिकॉर्ड बढ़त और 2300 आउटलेट्स पर निगरानी

Lpg shortage: सरकार ने हाल ही में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में साफ किया है कि घरेलू एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति निरंतर जारी है। हालांकि, भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कुछ अहम बदलाव किए जा रहे हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 10% अतिरिक्त कोटा
छोटे व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक अब त्योहारों या मांग बढ़ने पर किल्लत का सामना नहीं करेंगे। सरकार ने सभी राज्यों को कमर्शियल एलपीजी पर 10% अतिरिक्त कोटा देने का फैसला किया है। फिलहाल, सभी राज्यों में कमर्शियल गैस की सप्लाई निर्बाध रूप से हो रही है।
घरेलू गैस उत्पादन में 40% बढ़ोतरी
घरेलू एलपीजी उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 40% की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वैश्विक और घरेलू स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है। इसलिए, जिन क्षेत्रों में पीएनजी (Piped Natural Gas) उपलब्ध है, वहां एलपीजी सिलेंडर के बजाय PNG का इस्तेमाल करने की सरकार ने अपील की है। इससे न सिर्फ वितरण पर दबाव कम होगा, बल्कि यह अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक भी है।
ऑनलाइन बुकिंग में रिकॉर्ड बढ़त
सरकार ने बताया कि आज कुल एलपीजी बुकिंग का 93% हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से पूरा हुआ। जनता से अपील है कि एलपीजी एजेंसी पर व्यक्तिगत रूप से जाने से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल या ऐप से ही बुकिंग करें।
कड़ी निगरानी और 2300 आउटलेट्स पर छापेमारी
कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देशभर में 2300 एलपीजी रिटेल आउटलेट्स पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किया गया।
मंत्रालय लगातार निगरानी में
LPG कैरियर नंदादेवी और शिवालिक से एलपीजी डिस्चार्ज जारी है। किसी भी पोर्ट पर कंजेशन नहीं है। मंत्रालय पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की और वहां हुए हमलों की निंदा की। वहीं, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी का पालन सभी नागरिक करें।



