अप्रकाशित किताब लीक मामला: जनरल एम.एम. नरवणे की पुस्तक को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सोशल मीडिया पर प्री-प्रिंट कॉपी सर्कुलेट होने के दावे के बाद कार्रवाई बिना अनुमति अप्रकाशित किताब की PDF मिलने से बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता राहुल गांधी द्वारा संसद में किताब दिखाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज

Delhi news: दिल्ली पुलिस ने सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के कथित लीक मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई तब की गई जब सोशल मीडिया और कई ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा सामने आया कि उनकी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की प्री-प्रिंट कॉपी इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए अब तक संबंधित सरकारी अधिकारियों से जरूरी अनुमति नहीं ली गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी नाम से टाइप की गई किताब की एक पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। वहीं, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर किताब का फाइनल कवर इस तरह दिखाया गया, जैसे वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो। अनुमति के बिना अप्रकाशित पुस्तक के लीक होने को गंभीर मानते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह मामला उस घटना के एक सप्ताह बाद सामने आया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद परिसर में इस पुस्तक की कथित प्रति लहराते हुए देखा गया था। इसके बाद संसद में जबरदस्त राजनीतिक विवाद हुआ, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और बजट सत्र के शेष हिस्से के लिए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button