अदाणी ग्रुप का बड़ा प्लान, एयरपोर्ट के आसपास बनाए जाएंगे लग्जरी “एयरपोर्ट सिटी”

अदाणी का एयरपोर्ट सिटी प्लान अब रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी में बड़ा बदलाव लाने जा रहा है मुंबई, अहमदाबाद और गुवाहाटी में बनेंगे आधुनिक होटल, बिजनेस सेंटर और कमर्शियल हब एयरपोर्ट अब सिर्फ ट्रैवल पॉइंट नहीं, बल्कि मिनी सिटी और इकोनॉमिक जोन बनेंगे

Adani group: अदाणी ग्रुप अब सिर्फ एयरपोर्ट संचालन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि इसके आसपास पूरे रियल एस्टेट और कमर्शियल इकोसिस्टम को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी रणनीति के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने तीन नई कंपनियों की शुरुआत की है, जो इस बड़े विजन को जमीन पर उतारेंगी।

मुंबई, अहमदाबाद और गुवाहाटी में बनेंगी एयरपोर्ट सिटीज

नई कंपनियों के जरिए मुंबई (नवी मुंबई), अहमदाबाद और गुवाहाटी में एयरपोर्ट के आसपास आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इसमें लग्जरी होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और बिजनेस सेंटर शामिल होंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों और बिजनेस ट्रैवलर्स को एयरपोर्ट के पास ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहर के अंदर जाने की जरूरत न पड़े।

Adani group: 15 अरब डॉलर का मास्टरप्लान, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

हालांकि इन तीन कंपनियों की शुरुआत 10 लाख रुपये की पेड-अप कैपिटल से की गई है, लेकिन यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 15 अरब डॉलर के मास्टरप्लान का हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपने एयरपोर्ट बिजनेस को रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जोड़कर एक नया मॉडल तैयार करना है, जिससे रेवेन्यू और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों में बड़ा विस्तार हो सके।

देश के 25% पैसेंजर ट्रैफिक पर कंट्रोल, रोजगार के नए अवसर

Adani group: अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड पहले से ही देश के करीब 25% एयर पैसेंजर और 33% एयर कार्गो ट्रैफिक को हैंडल करती है। ऐसे में एयरपोर्ट सिटी मॉडल से इन ट्रैफिक को सीधे बिजनेस और कमाई में बदला जाएगा। इस प्रोजेक्ट से हजारों नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है और संबंधित शहरों में रियल एस्टेट व आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेंगी।

 

यह भी पढ़ें:  ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर चेतावनी से दुनिया में चिंता

Related Articles

Back to top button