अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, फॉर्म-7 मामले में उठाए गंभीर सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना नंदलाल को एक लाख रुपये देकर फॉर्म-7 मामले में उजागर किया सच फॉर्म-7 भरवाने को लेकर सपा ने उठाई आपत्ति

Akhilesh yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर और फॉर्म-7 को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है और अगर ऐसा चलता रहा तो चुनाव आयोग को बीजेपी का झंडा लगा लेना चाहिए। इस मौके पर अखिलेश ने नंदलाल को एक लाख रुपये भी दिए। उन्होंने बताया कि नंदलाल के नाम से 26 फॉर्म भरे गए, जबकि उन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता। अखिलेश ने कहा कि नंदलाल खुद उनके पास आए और वे धार्मिक व्यक्ति हैं, जो अपने घर में मां दुर्गा का मंदिर भी बनवा रहे हैं।

 

अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने कहा, “हमने फॉर्म-7 को लेकर सवाल उठाए थे। सरकार ने एजेंसियां हायर की हैं, जो उन बूथों को ढूंढती हैं, जहां सपा जीतती है। वहां ही फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं। ये सभी फॉर्म छपे हुए हैं। बिहार में एसआईआर के जरिए बीजेपी ने चुनाव जीता। बंगाल की सीएम को काला कोट पहनना पड़ा। चुनाव आयोग अपने ऑफिस में बीजेपी का झंडा लगा ले।” उन्होंने आगे कहा कि नंदलाल का फॉर्म-7 भरवाया गया था, लेकिन अब वह खुद सामने आए हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साइन किए हैं। नंदलाल देवी के भक्त हैं और देवी की शक्ति के कारण ही उन्होंने सामने आने की हिम्मत दिखाई।

 

फॉर्म-7 बंद कराने की मांग

अखिलेश ने चुनाव आयोग से अपील की कि फॉर्म-7 भरवाना तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में उनके विधायक भी उठाएंगे। अखिलेश ने फिर दोहराया कि नंदलाल के नाम से 26 फॉर्म जमा कराए गए थे, जिसमें उनके साइन छपे हुए थे, जबकि नंदलाल अंगूठा लगाते हैं और पढ़ना-लिखना नहीं जानते।

Related Articles

Back to top button