सोशल मीडिया पर वायरल, Paid Leave के लिए भेजा गया ऐसा मेल, कि HR ने भी दे दिया दिमागी जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मज़ेदार पोस्ट। कर्मचारी ने भेजा धमकी भरा Paid Leave मेल। HR का जवाब पढ़कर हंसने वाले भी रुक नहीं पाए।

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल: सोशल मीडिया वैसे तो रोज़ाना कंटेंट से भरी रहने वाली मालगाड़ी की तरह है, सुबह से लेकर रात तक कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है। इन सबके बीच कुछ यूनिक पोस्ट ऐसे भी होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक मज़ेदार पोस्ट एक्स प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

 

Paid Leave के लिए भेजा गया ‘धमकी वाला’ मेल

वायरल पोस्ट में दिख रहा है कि किसी कर्मचारी ने अपने HR को एक मेल भेजा है। मेल में लिखा है, “मुझे कोरोना वायरस हो गया है। कृपया मुझे 30 दिन का Paid Leave दे दीजिए… नहीं तो मैं ऑफिस आऊंगा।” यानी हल्की-सी धमकी भी, और छुट्टी की रिक्वेस्ट भी!

 

अब HR का जवाब इससे भी ज्यादा मजेदार है। रिप्लाई में लिखा गया:

“आपके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही हमने पूरे ऑफिस को Work From Home दे दिया है। इसलिए अब आप ऑफिस आकर काम कर सकते हैं। आपकी छुट्टी की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी गई है।” ये पूरा पोस्ट स्क्रिप्टेड है, लेकिन फनी इतना कि सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

 

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह पोस्ट एक्स प्लेटफॉर्म पर @BoringBiz_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। पोस्ट पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं, किसी ने लिखा, “बॉस जब स्मार्ट हो।” दूसरे ने कहा, “HR की सैलरी बढ़ाई जानी चाहिए।” एक यूजर ने लिखा, “चेकमेट कर दिया।”

Related Articles

Back to top button